राजनगर मे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सात दिवसीय रास पूजा एवं मेला का आयोजन
राजनगर प्रखण्ड के ग्राम कृष्णापुर में श्री श्री रास पूजा कमेटी के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सात दिवसीय रास पूजा एवं मेला का आयोजन। मंदिर में विधि विधान के साथ राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापित कर पुजारी ने मंत्र उच्चारण कर भक्तों ने परंपरागत ढंग से पूजा अर्चना की। पूजा करने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी भक्तों ने श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना कर जीवन की रोग मुक्त एवं खुशहाली की कामना की।
![]()
सागर सतपथी ने कहा कि रास पूजा व मेला सैकड़ो वर्ष से परंपरागत तरीके से आयोजन होता है। मेले में झारखंड के अलावे बंगाल , उड़ीसा से दर्शकगण बुग्गी बुग्गी डांस , झूला, नाटक , मौत का कुआं , जादूगर, स्टूडियो , मीना बाजार, देखने पहुंचते हैं । मेला सात दिनों तक भीड़ रहता है।
पूजा सह मेला को सफल संचालन के लिए कमिटी के अध्यक्ष – विकास आदित्य , सचिव – शेखर आदित्य , कोषाध्यक्ष – भुवने नायक , सदस्य – सागर सतपथी , सोनू त्रिपाठी , मुकेश मोदक , बजरत पति , सुमन सतपथी , आकाश सतपथी , मनोज आदित्य , सत्यम सतपथी , रविंद्र दास, बसंत नायक, वासुदेव सतपथी एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।
