Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड के लोहारदा पंचायत में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

 

पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड के लोहारदा पंचायत में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड के पंचायत लोहारदा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया और सभी ग्रामीण जनताओं को संबोधित करते हुए कहा सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकार ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के कार्यक्रमों को जनताओं को सीधा लाभ दिलाने के लिए पंचायत स्तर पर प्रोग्राम कर रही है। ताकि इसका लाभ सीधा लाभुकों और ग्रमीणों को मिल सके।

इस कार्यक्रम में लाभुकों को लाभ दिलाने के लिए 21 स्टॉल लगाया गया, इस योजना में महत्वपूर्ण रूप से अबुआ आवास, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, फूलों जानो आशीर्वाद योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, एस्पायर संस्था के द्वारा अनाथ बच्चों को और ड्रॉप आउट बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा से जोड़ने का प्रयास प्रखंड स्तर पर किया जा रहा है और गुणवत्ता शिक्षा हर बच्चों का अधिकार के बारे में भी जानकारी दिया गया। स्वास्थ विभाग के द्वारा मेडिकल टीम ग्रामीण जनताओं को उचित इलाज करके फ्री ऑफ कॉस्ट दवाई का वितरण किया जा रहा है। मनरेगा से संबंधित जॉब कार्ड बनाया जा रहा है।वन विभाग के द्वारा सुदूरवर्ती इलाके में हाथियों के द्वारा नुकसान होने पर विभिन्न प्रकार के मुवाज़ा की जानकारी दी जा रही है। प्रखंड के कर्मचारियों के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिलंब बनाया जा रहा है।आंगनबाड़ी केंद्र के द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं के सहयोग से गर्भवती माता को विभिन्न प्रकार के पौष्टिक आहार खाने से संबंधित जानकारी दिया गया ताकि भविष्य में बच्चे स्वस्थ जन्म ले और कुपोषित से वंचित रहे। बिजली विभाग द्वारा ग्रामीणों को बिजली से संबंधित समस्याओं के शिकायत पर अभिलंब कार्रवाई हेतु बिजली विभाग के द्वारा दिशा निर्देश दिया गया। स्वास्थ संबंधित बीमा योजना की भी जानकारी दी गई ताकि भविष्य में कोई भी घटना होने से बीमा का लाभ मिल सके ग्रामीणों को, 60 वर्ष के बुजुर्गों को पेंशन योजना से जोड़ा जा रहा है।

ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार जे,एस,एल,पी,एस के द्वारा सखी मंडल दीदियों को RF/CIF/CCL हेतु प्रदान राशि 20 लाख 50000 रुपया स्वरोजगार के लिए दिया गया। स्कूल बच्चों को साइकिल के लिए डेमी चेक वितरण किया गया, अंत में वृद्धाओं को कंबल का वितरण जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य यमुना तियु उप प्रमुख सरिता दोंगो, मुखिया मेंजरी सामड, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत, ग्रामीण मुंडा चंदन होनहागा, 20 सूत्री अध्यक्ष राहुल गोप,डिम्बू तियु अजीत कंडेयांग, प्रखंड के सभी कर्मचारी गण और काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Aapki Yojana, Aapki Sarkar, Aapke Dwar’ program organized in Loharda Panchayat of Khuntapani block under West Singhbhum district.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *