Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कार-बाइक से टकराई तो भड़कीं पूर्व PM की बहू:बाइक सवार से कहा- बस के नीचे जाकर मरो, मेरी गाड़ी 1.5 करोड़ की है

*कार-बाइक से टकराई तो भड़कीं पूर्व PM की बहू:बाइक सवार से कहा- बस के नीचे जाकर मरो, मेरी गाड़ी 1.5 करोड़ की है*

बेंगलुरु :-पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की बहू भवानी रवाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक शख्स को उनकी कार के बजाय बस के नीचे जाकर मरने की बात कह रहे हैं.दरअसल, 1 दिसंबर को भवानी उडुपी में सालिग्रामा जा रही थीं।

रास्ते में उनकी कार से एक बाइक की टक्कर हो गई। इस पर भवानी कार से उतरीं और बाइक सवार को डांटने लगीं। भवानी ने बाइक सवार से कहा- अगर तुम्हें मरना ही है तो बस के नीचे जाकर मरो। मेरी कार 1.5 करोड़ की है। क्या तुम इसके नुकसान के 50 लाख रुपए दोगे।

वीडियो में देखा जा सकता है- मौके पर मौजूद कुछ लोग उन्हें घंमडी कह रहे हैं। जबकि, कुछ लोग बाइक सवार के गलत साइड बाइक चलाने पर भी सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *