Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

धनबाद के टाउन हॉल में 16-17 दिसंबर को प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सह अवार्ड समारोह रद्द, प्रायोजकों ने हाथ खींचे

धनबाद : नवभारत निर्माण संघ की ओर से धनबाद के टाउन हॉल में 16-17 दिसंबर को प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सह अवार्ड समारोह को ओमरद्द कर दिया गया है। आयोजकों ने आरोप लगाया कि रंगदारों के डर से प्रायोजकों ने कार्यक्रम से अपने हाथ खींच लिए।

 

कार्यक्रम के चैयरमैन रविप्रकाश मिश्रा ने कहा कि धनबाद में इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन पुलिस प्रशासन की विफलता की वजह से नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के डायरेक्टर रमेश सिप्पी, पूनम ढिल्लो, गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार आनेवाले थे, लेकिन अंतिम समय में प्रायोजकों ने डर की वजह से हाथ पीछे खींच लिया। धनबाद के लोगों को एक अच्छा आयोजन देखने से वंचित रहना पड़ता है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष ऋषि प्रकाश, संयोजक राज अली, सह संयोजक जयकांत मिश्रा, समन्वयक रामप्रवेश और कार्यक्रम प्रमुख राज सिन्हा ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से यह कार्यक्रम झारखंड में होता आ रहा है। इस बार इसका आयोजन धनबाद में होना था, लेकिन अंतिम समय में राज्य सरकार के असहयोग और इच्छाशक्ति की कमी की वजह से कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *