*नये साल में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर,*
नई दिल्ली : नए साल-2024 के पहले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत को घटाया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं विपणन कंपनियों ने बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1.50 रुपये से लेकर 4.50 रुपये तक की कटौती की है। नई दरें आज यानी एक जनवरी से लागू हो गई हैं।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की वेबसाइट के मुताबिक अब राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1.50 रुपये घटकर 1755.50 रुपये हो गई है। मुंबई में इसका दाम 1.50 रुपया सस्ता होकर 1708.50 रुपये हो गया है। चेन्नई में सबसे ज्यादा 4.50 रुपये घटकर इसकी कीमत 1924.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में इसकी कीमत 50 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 1869 रुपए हो गई है।

इससे पहले तेल कंपनियों ने 22 दिसंबर 2023 को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 39.50 रुपये तक की कटौती की थी। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के दाम में कोई कटौती नहीं की गई है। दिल्ली में अभी यह 903 रुपये में मिल रहा है।

New Delhi: The price of commercial gas cylinder has been reduced on the first day of the new year-2024. Giving major relief, public sector oil and marketing companies have reduced the price of 19 kg commercial gas cylinder by Rs 1.50 to Rs 4.50. The new rates have come into effect from today i.e. January 1.
According to the website of Indian Oil Corporation Limited (IOCL), now the price of 19 kg gas cylinder in the capital Delhi has decreased by Rs 1.50 to Rs 1755.50. Its price in Mumbai has become cheaper by Rs 1.50 to Rs 1708.50. In Chennai its price has decreased by Rs 4.50 to Rs 1924.50. Its price in Kolkata has increased by a slight increase of 50 paise to Rs 1869.
Earlier, on December 22, 2023, oil companies had reduced the price of 19 kg commercial gas cylinder by up to Rs 39.50. However, there has been no reduction in the price of 14.2 kg domestic LPG cylinders. Currently it is available in Delhi for Rs 903.
