शीतलहरी के साथ बारिश भी…
झारखंड समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों ठंड अपना असर दिखा रही है। राजधानी रांची में सुबह कोहरा, दिन में हल्की धूप और शाम में ठंड तेज हो जाती है। वहीं दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिन तक यहां शीतलहरी के आसार है।

वहीं 14 राज्यों में घने कोहरे की संभावना है। इनमें झारखंड, बिहार समेत उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल है। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें काफी लेट चल रही है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 8 से 10 जनवरी के बीच उत्तर भारत के साथ पश्चिम और मध्य भारत में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
