महबूबा मुफ्ती की कार अनंतनाग में हादसे की शिकार, बाल-बाल बचीं पूर्व CM
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती की कार गुरुवार को हादसे का शिकार हो गई. गनीमत रही कि वह और उनके सुरक्षाबल इस हादसे में बाल-बाल बच गए. लेकिन घटना में उनका एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया है. कार का एक्सीडेंट दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के संगम इलाके में हुआ. पीडीपी नेताओं के मुताबिक, उनके एक सुरक्षाकर्मी के पैर में चोट आई है. मुफ्ती हाल ही में हुई अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने खानबल जा रही थीं, तभी उनकी कार हादसे की शिकार हो गई. इस घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें ड्राइवर की तरफ वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है. एक अधिकारी ने बताया कि महबूबा की कार संगम में एक कार से टकरा गई. घटना में उनकी निजी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी को मामूली चोटें आईं. इसके बाद पीडीपी अध्यक्ष अपनी निर्धारित यात्रा पर आगे बढ़ गईं. पीडीपी के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुफ्ती सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है.इस हादसे पर चिंता जताते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा उन्हें खुशी है कि मुफ़्ती उस घटना में घायल होने से बच गईं जो बहुत गंभीर हो सकती थी. उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि सरकार दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच करेगी. इस दुर्घटना में होने वाली कोई भी सुरक्षा चूक पर तुरंत ध्यान दिया जाना चाहिए. दरअसल, दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के खानबल स्थित बोट कॉलोनी में आग लग गई थी, जिस कारण दर्जनों घर आग की भेंट चढ़ गए.

The car of former Jammu and Kashmir Chief Minister and PDP Chief Mehbooba Mufti met with an accident on Thursday. It was fortunate that he and his security forces narrowly escaped this accident. But one of his security personnel has been injured in the incident. The car accident happened in Sangam area of Anantnag district of South Kashmir. According to PDP leaders, one of their security personnel has suffered a leg injury. Mufti was going to Khanbal to meet the victims of the recent fire incident when her car met with an accident. Pictures of this incident have also surfaced, in which the driver’s side part is seen badly damaged. An official said that Mehbooba’s car collided with another car at Sangam. A police officer deployed for his personal security suffered minor injuries in the incident. After this the PDP President proceeded on her scheduled visit. A PDP spokesperson said Mufti was safe and had no injuries. Expressing concern over the incident, former Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah said he was happy that Mufti escaped injuries in an incident that was very serious. Could have happened. He said, ‘I hope the government will investigate the circumstances of the accident. Any safety lapse that occurred in this accident should be immediately addressed. In fact, two days ago, a fire broke out in the Boat Colony located in Khanbal, Anantnag, Jammu and Kashmir, due to which dozens of houses were gutted.
