रंगदारी नहीं मिलने पर घर पर बोला धावा
रांची राजधानी रांची से सटे बेड़ो जामटोली में रहनेवाले रविंद्र साहू के घर में लूटमार करने में शामिल तीन बदमाशों को धर लिया गया। इनके नाम मनोज उरांव, शंकर उरांव एवं राम उरांव बताये गये। इनके पास से एक लोडेड पिस्टल, एक एयरगन, लूटी गई अपाची बाइक एवं मोबाइल फोन मिले। पुलिस ने खुलासा किया कि बीते 10 जनवरी की रात साढ़े नौ बजे हथियारबंद अपराधी रविंद्र साहू के घर में धावा बोलकर उनके यहां से 3 हजार रुपये कैश और अपाची बाइक लूट ली गई थी। रविंद्र साहू से 50 हजार रुपये रंगदारी की डिमांड की गई थी। गठित स्पेशल टीम ने इन तीनों बदमाशों को अरेस्ट किया।

Three miscreants involved in looting the house of Ravindra Sahu, resident of Bedo Jamtoli adjacent to the capital Ranchi, were caught. Their names were stated as Manoj Oraon, Shankar Oraon and Ram Oraon. A loaded pistol, an air gun, looted Apache bike and mobile phone were found from them. Police revealed that on January 10 last night at 9.30 pm, armed criminal Ravindra Sahu’s house was raided and Rs 3,000 cash and an Apache bike was looted from his house. An extortion demand of Rs 50 thousand was made from Ravindra Sahu. The special team formed arrested these three miscreants.
