Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दिव्यांगों को भेंट किया अत्याधुनिक व्हील चेयर, व्हील चेयर पाकर खिल उठे जरूरतमंद के चेहरे

समय समय पर दूत बन कर राज्य की जनता की सहायता करने वाले भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी के त्वरित पहल पर जरूरतमंद दिब्यांग को फिर एक बार त्वरित सहायता मिली। बहरागोड़ा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत के बनकटिया निवासी सनातन पात्र जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं, उनके परिवार नेभाजपा नेता अभिजित दास से संपर्क साधकर अपनी स्थिति बताई थी।

जिसके बाद अभिजित दास ने पूर्व विधायक सह नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी को स्थिति से अवगत कराया। कुणाल षाड़ंगी ने इन मामलों में संवेदनशीलता दिखाते हुए व्हील चेयर मुहैया कराया।जरुरतमंद को व्हील चेयर मिलने से अब वे सभी छोटी-मोटी ज़रूरतों के लिए आत्मनिर्भर रह सकेंगे। इस दौरान सभी के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। सभी ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी तथा नाम्या स्माइल फाउंडेशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में कुणाल षाड़ंगी ने उनकी परेशानी समझकर त्वरित मदद की, जिसे कभी भूला नहीं जा सकता।इस मौके पर अशीष मंडल, सुशांत घोष, अजय पातर, संजय पातर, दिलीप ,पातर,अरुण पातर,भीम ,पातर,सोमनाथ पातर, सागर पातर, सुलीन पातर, रबी सोरेन, सलाई हंसदा, गोपाल हंसदा समेत अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *