Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मिथुन चक्रवर्ती की बिगड़ी तबीयत, कोलकाता के अस्पताल में हैं भर्ती, बेटे ने दिया एक्टर का हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. दरअसल मिथुन को शनिवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया .एक्टर के एक करीबी ने बताया कि सुबह से मिथुन काफ़ी असहज महसूस कर रहे थे और इसीलिए उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है. वहीं एक्टर के बेटे ने मिथुन का हेल्थ अपडेट भी एबीपी मैसेज के जरिये दिया है. बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने एबीपी न्यूज़ को मैसेज कर एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया है. मिमोह ने बताया, ” पापा 100 फीसदी फाइन हैं और ये रूटीन चेकअप है. लेकिन आपके कंसर्न के लिए थैंक्यू.”

वहीं अस्पताल में मौजूद मिथुन के करीबी का कहना है कि मिथुन को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है और वो ठीक हैं. सूत्र ने ये भी कहा कि फिलहाल मिथुन को अटैंड कर रहे डॉक्टर्स उन के सभी टेस्ट कर रहे हैं.कहा जा रहा है कि मिथुन को सीने में दर्द उठा था, मगर अस्पताल में मौजूद करीबी सूत्र ने इससे इनकार करते हुए उन्हें अहसज महसूस करने की बात बताई.

Mithun Chakraborty’s health deteriorated, admitted in Kolkata hospital, son gave health update of the actor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *