Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

लोस चुनाव को लेकर EC ने शनिवार को बुलाया PC.. चुनाव की तारीख के लागू होने के साथ जारी होगा आचार सहिंता ..07 चरण में चुनाव की संभावना..

चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. 16 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा. चुनाव आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की जाएगी. लोकसभा चुनाव सात से आठ चरणों में हो सकते हैं.लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग शनिवार को दोपहर तीन बजे करेगा. इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जाऐगा..लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस बीच लोकसभा चुनाव की घोषणा को लेकर उलटी गिनती शुरू हो गई है।

फिलहाल मिल रहे संकेतों के अनुसार, 16 या 17 मार्च को इसकी घोषणा की जा सकती है।पिछली बार 10 मार्च को हो गई थी घोषणा2019 में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान 10 मार्च को ही कर दिया गया था। चुनाव आयोग ने 2019 में लोकसभा चुनाव का एलान रविवार को किया था। जिस तरह से चुनावी हलचल बढ़ी है, उससे यह साफ है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। देरी की संभावना हुई कमदरअसल, मतदान की घोषणा से पहले चुनाव आयुक्तों के दोनों खाली पदों को भरा जाना था, जो बीते दिन भर लिया गया। 14 मार्च को पीएम की अगुआई में चयन समिति की अहम बैठक में ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू को चुनाव आयुक्त चुना गया।

चुनाव की घोषणा से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा आयोगइस बीच माना जा रहा है कि आयोग आज या कल चुनाव की घोषणा से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देगा। सूत्रों की मानें तो आयोग ने 16 और 17 मार्च के दिन को आरक्षित रखा है। साथ ही अपने शीर्ष अधिकारियों को शहर से बाहर नहीं जाने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *