Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आज का इतिहास:196 साल पहले आज के दिन शुरू हुआ था दुनिया का पहला हिंदी अखबार, 19 महीने बाद ही करना पड़ा था बंद

नयी दिल्ली: 196 साल पहले आज के दिन शुरू हुआ था दुनिया का पहला हिंदी अखबार, 19 महीने बाद ही करना पड़ा था बंद। 1826 में आज ही के दिन हिन्दी भाषा का पहला समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ कलकत्ता से एक साप्ताहिक पत्र के रूप में शुरू हुआ था। 8 पेज का ये अखबार हर मंगलवार को निकलता था।

कानपुर में जन्मे और पेशे से वकील पंडित जुगल किशोर शुक्ल इसके संपादक थे। उदन्त मार्तण्ड ईस्ट इंडिया कंपनी की दमनकारी नीतियों के खिलाफ मुखर होकर लिखता था।
इस वजह से अखबार कंपनी सरकार की आंखों में खटकने लगा और सरकार ने अखबार के प्रकाशन में कानूनी अड़ंगे लगाना शुरू कर दिए। कंपनी सरकार ने मिशनरियों के पत्र को तो डाक वगैरह की सुविधा दे रखी थी, लेकिन उदन्त मार्तण्ड को यह सुविधा नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *