Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर शहरी क्षेत्रों में पाइप लाइन से बेहतर जलापूर्ति को लेकर बनाई जा रही योजना

सरायकेला : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बेहतर पाइपलाइन जलापूर्ति को लेकर सीतारामपुर डैम स्थित फिल्टर प्लांट की क्षमता बढ़ाई जाएगी। पुराने सिस्टम को अपग्रेड कर रेड जोन वाले क्षेत्र में पाइपलाइन से जलापूर्ति शुरू की जाएगी। इस बाबत नगर निगम के प्रशासक आलोक कुमार ने बताया कि 390 करोड़ की लागत से आदित्यपुर में वृहद् जलापूर्ति योजना का काम चल रहा है। हालांकि निर्धारित समय पर काम पूरा नहीं हो रहा है। ऐसे में जिंदल की मदद से ढाई करोड़ खर्च कर सीतारामपुर डैम स्थित फिल्टर प्लांट की क्षमता का विस्तार किया जाएगा। ताकि जलसंकट को दूर किया जा सके।

गौरतलब है कि वर्तमान में सीतारामपुर जल शोध केन्द्र की क्षमता 17 एमजीडी है। इसकी क्षमता 30 एमजीडी करने की तैयारी की जा रही है। प्रशासक आलोक कुमार ने बताया कि नई पाईपलाईन जिन रेड जोन वाले इलाकों में बिछ चुकी है, उसमें सीतारामपुर डैम स्थित फिल्टर प्लांट से पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसको लेकर कार्ययोजना बनाकर विभाग को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम प्रशासन प्रयास कर रहा है कि अगले 8 से 9 माह में रेड जोन वाले इलाकों में जल संकट की समस्या दूर की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *