Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

लखनऊ : चीखती रही महिला, दरिंदों ने गैंगरेप कर जिंदा जलाया

*आग का गोला बनकर चीखती रही महिला, दरिंदों ने गैंगरेप कर जिंदा जलाया*

*लखनऊ:* दिल को दहलाने वाली एक दर्दनाक वारदात की खबर उत्तर प्रदेश के बांदा से आ रही है. जहां एक युवती को आरोपियों ने कंनवारा जंगल में लें जाकर पहले तो गैंगरेप किया. इसके बाद उसे वहीं जिंदा ही बड़ी बेरहमी से जला दिया. इस पूरे वारदात का खुलासा वहीं पास में खेत में मौजूद किसान ने किया.
चश्मदीद किसान ने बताया कि महिला के चीखने चिल्लाने की आवाजे आ रही थी. जिसके बाद किसान ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्रीनिवास मिश्रा मौके पर डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचे. अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भर कर रानी दुर्गवती मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. किसान ने बताया कि वह जंगल में रात को नीलगाय से अपनी फसल बचाने के लिए पेड़ पर चढ़कर रखवाली कर रहा था.
आगे किसान ने बताया कि आरोपियों ने पहले लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. फिर उसे ज़िंदा जला दिया. वह चीखती रही, बचाओ बचाओ चिल्लाती रही, आग का गोला बनकर चारो तरफ दौड़ रही थी, लेकिन आरोपियों को उसपर जरा भी तरस नहीं आया. किसान ने बताया कि आरोपी कार में आए थे. इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि कातिलों कि सरगर्मी से तलाश की जा रही है.वहीं महिला का शरीर 80 प्रतिशत आग में जल चुका है.
इसलिए इसकी शिनाख्त नही हो पा रही है. फिर भी पुलिस उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है. कोतवाली प्रभारी श्यामबाबू शुकल ने घटना स्थल कि जांच डॉग स्क्वायड, एसओजी, फील्ड यूनिट ने मिट्टी और जले के नमूने लिये है. बता दें कि महिला का नीचे का पूरा हिस्सा जल चुका है और ऊपर का मात्र 15 प्रतिशत ही बॉडी सही सलामत है.वहीं पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह ने बताया कि यह मृतक महिला विवहिता दिख रही है, क्योकि बॉडी के पास चूडियां पड़ी हुई हैं.
जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह शादीशुदा थी. इस जघन्य हत्याकांड प्रकरण को सुलझाने के लिए 5 टीम अलग -2 बनाई गई हैं. बांदा के आसपास के लगभग एक दर्जन जनपदों के गुमनामी की एफआईआर पर पर 4 टीम कार्य कर रही हैजिससे पता चले कि महिला कौन थी. बता दें बड़े ही फ़िल्मी अंदाज में इस हत्या को अंजाम दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *