प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के सफल आयोजन को लेकर एसडीओ सुनील प्रजापति ने पूजा समिति के सदस्यों के साथ की बैठक

खरसावां : प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा को सफल आयोजन को लेकर एसडीओ सुनील प्रजापति ने खरसावां प्रखंड सभागार में आयोजित पूजा समिति के सदस्य के साथ बैठक की बैठक में रथ यात्रा पर होने वाले सभी धार्मिक अनुष्ठान की जानकारी ली।

7 जुलाई को प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी सभी धार्मिक रस्म की विधि विधान से निभाया जाएगा रथ यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले सभी धार्म आयोजन भी चर्चा श्रद्धवर्ष भी रथ यात्रा का आयोजन श्रद्धा व उल्लास के साथ किया जाएगा उन्होंने रथ यात्रा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात करने सभी जरूरी सेवा के साथ मेडिकल टीम की तैयारी रखने, एंबुलेंस की व्यवस्था करने रथ चलने वाले मार्ग को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

रथ यात्रा के दिन शाम 4:00 से रात 8:00 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी बैठक के बाद अधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्य के साथ रथ निकलने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओ सुनील प्रजापति,एसडीपीओ संतोष मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी शीला उरांव, थाना प्रभारी गौरव कुमार आदि मौजूद थे।
