Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भाजपा ने अभिनंदन सह  विजय संकल्प सभा का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित 

भाजपा ने सोमबार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल रेलबे केम्युनिटी हॉल  में कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया। सभा में बतौर मुख्य अतिथि के  रूप में केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया । इस  दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने ईचागढ़  विधानसभा के कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र व छतरी देकर सम्मानित करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री  ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही मुख्य रूप से पार्टी के पूंजी है। क्योंकि, कार्यकर्ता ही जनता के बीच नेता बनाते है और हर स्तर के सांगठनिक कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ता ही संगठन को जनता के बीच मजबूत भी बनाते है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के तीसरी बार सत्ता में आने का सारा श्रेय भाजपा के करोड़ो कार्यकर्ता को  दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *