Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आजसू पार्टी को चुनाव से पहले झटका, पूर्व जिलाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य छबी महतो ने छोड़ी पार्टी, दिया इस्तीफा

खरसावां झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे सुदेश महतो को उनकी आजसू पार्टी के सरायकेला खरसावां के पूर्व जिलाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य प्रदीप महतो उर्फ छबी महतो ने झटका दिया है। चुनाव के एलान से पहले छबी महतो ने आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। श्री महतो ने अपना इस्तीफा आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को भेज दिया है।

छबी महतो के आजसू से इस्तीफा देने से पार्टी को काफी झटका लगा है। सरायकेला खरसावां जिले के ग्रामीण इलाके और कुडर्मी बहुत क्षेत्र में छबी महतो का व्यापक जनाधार था। वे पार्टी को मजूबत करने के लिए लगातार संगठन को मजबूत कर रहे थे। श्री महतो ने बताया कि कुछ लोगों ने पार्टी को हाइजैक कर लिया है। इससे पार्टी की छवि को लगातार नुकसान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *