Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के पश्चिमी सिंहभूम युवा मोर्चा की कमान अजय को, युवा मोर्चा प्रमंडल अध्यक्ष प्रताप महतो ने दी जिला अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी

चक्रधरपुर:-अजय महतो को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से मिली बड़ी जिम्मेदारी। महात्मा गांधी उद्यान चक्रधरपुर में आज युवा जिला कमेटी की गठन व बैठक हुई। बैठक नगर अध्यक्ष गणेश महतो की अध्यक्षता में हुई, जिसमें अजय महतो के साथ-साथ जिले के कई कार्यकर्ताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी।

यह जिम्मेदारी कोल्हान प्रमंडल युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रताप महतो की अगवाई में हुई। जिसमें जिले के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। जिम्मेदार समझकर जिम्मेदारी देने के लिए अजय महतो ने केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो, सभी केंद्रीय पदाधिकारी एवं जिले के सभी पदाधिकारी व समर्थकों को धन्यवाद दिया। अजय महतो ने शपथ लेते हुए अपने जिम्मेदारी व पद की गरिमा को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *