Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गुदड़ी के गिरु में दो की हत्या, पीएलएफआई उग्रवादियों द्वारा किये जाने की आशंका

गुदड़ी क्षेत्र में रविवार देर रात करीब ग्यारह बजे पीएलएफआई उग्रवादियों ने गिरु गांव में दो युवकों को धारदार हथियार व लाठी-डंडे से मार कर दो हत्या कर दी। मृतकों की पहचान गिरु गांव के विनोद तांती के 22 वर्षीय रवि तांती व खूंटी के युवक घनसा टोपनो के रुप में हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर सोमवार सुबह गुदड़ी थाना प्रभारी महवा मिंज पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर दोनों के शव को बरामद कर पोस्टमर्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। वहीं, पुलिस घटना स्थल का मुआयना करते हुए जांच में जुट गई है। पुलिस भी घटना का अंजाम पीएलएफआई उग्रवादियों द्वारा किये जाने की आंशका जता रही है।

हांलाकि, गिरु गांव के चौक में स्थित एक पेड़ पर नक्लसी पोस्टर लगाया गया था। जिसमें गुदड़ी के पीडिंग से गोइलकेरा के सेरेंगदा तक बालू उठाव बंद लिखी गई थी। पोस्टर लगाये जाने की बात को पुलिस पुष्टि कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *