सरायकेला के वन प्रमंडल पदाधिकारी ने डीएफओ का अतिरिक्त प्रभार किया ग्रहण
सरायकेला, झारखंड सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग की अधिसूचना के तहत सबा आलम अंसारी ने सरायकेला वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी ने डीएफओ का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय कर्मियों से मुलाकात की और कार्य योजना को लेकर विस्तृत चर्चा की।

सबा आलम अंसारी ने कहा कि टीम वर्क के साथ काम करते हुए सरायकेला वन प्रमंडल अंतर्गत वन क्षेत्र और वन भूमि के संरक्षण और विकास की प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी कर्मियों को एकजुट होकर विभागीय कार्य को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का आद्दान किया। प्रभार ग्रहण के दौरान सबा आलम अंसारी ने प्रधान लिपिक मिलु नायक और अन्य कार्यालय कर्मियों से परिचय किया।

गौरतलव है कि पूर्व डीएफओ आलोक कुमार वर्मा के आईपीएस वर्ग में चयन के बाद से सरायकेला डीएफओ का पद रिक्त चल रहा था इस रिक्त पद पर सरकार के निर्देश अनुसार सबा आलम अंसारी ने संभाल लिया है। इस नियुक्ति से वन क्षेत्र के संरक्षण और विकास के कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
