Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर भाजपा द्वारा वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन

राजनगर भाजपा की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित रंकिणी मंदिर के समीप स्थित बिरीगोडा मैदान में वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वन भोज में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधानसभा के विधायक चंपाई सोरेन शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को नव वर्ष की बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए। मौके पर भाजपा के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होता है। मिलन समारोह से परस्पर सद्भावना और सहयोग की भावना भी बढ़ती है इसके साथ ही उन्होंने पार्टी की ओर से चलाए जा रहे हैं।

सदस्यता अभियान को लेकर भी कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी साथ ही कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान सरायकेला खरसावां जिले में सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। इसके लिए वे सभी बधाई और प्रशंसा के पात्र हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनंतराम टुडू, रमेश हांसदा, हरे कृष्णा प्रधान, बलदेव मंडल, मोतीलाल महतो, बबलू सोरेन, दिलीप राउत,सिमल सोरेन, अभिषेक आचार्य, माणिक गीप,सीमनाथ गीप,खिरोद महतो, शिवा मंडल, उज्जवल मोदक, नारायण महतो, विनय सिंह देव, भुवनेश्वर महतो, रामरतन महतो एवं काफी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *