Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ओड़िसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास सक्रिय राजनीति मे वापसी के बाद पहुंचे जमशेदपुर आवास,मीडिया से की बातचीत…

ओड़िसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास एक बार फिर सक्रिय राजनीती मे वापसी कर चुके हैँ, राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय मे दोबारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण के उपरांत वें रविवार को जमशेदपुर के एग्रीको स्थित अपने आवास पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व राज्यपाल सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी अपने पुराने साथियों को पाकर काफ़ी खुश नजर आये, मीडिया से बातचीत मे उन्होंने कहा की जमशेदपुर की जनता को वें सबसे पहले नमन करते हैँ जिन्होंने एक मजदूर वर्ग के व्यक्ति को शिखर तक पहुँचाया, साथ ही कहा की कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर वें और ज्यादा उत्साहित है।

वहीँ झारखण्ड की नयी सरकार के सवाल पर उन्होंने कहा की झारखण्ड की जनता ने एक बड़ा जनादेश इंडी गठबंधन को दिया है इसलिए इंडी गठबंधन की सरकार को जनता से किये गए वादों को पूरा करना चाहिए वरना जनता ने एनडीए को भी वोट देकर विपक्ष तक पहुँचाया है और अगर सरकार वादों को पूरा नहीं करती है तो विपक्ष जनता के हितों के रक्षा हेतु आंदोलनरत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *