Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व सुधीर महतो की पुण्यतिथि पर बेटी स्नेहा और शिल्पी ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व सुधीर महतो की पुण्यतिथि पर बेटी स्नेहा और शिल्पी ने जरूरतमंद के बीच कंबलों का वितरण किया। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल प्रखंड अंतर्गत चिलगु पंचायत के काटजोड़, माकुलकोचा, कदमझोर सहित कई गांव में झारखंड सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, सह झारखंड आंदोलनकरी स्व:सुधीर महतो के 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ईचागढ़ विधायक सबिता महतो की बेटी स्नेहा महतो और शिल्पा महतो के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।

बता दें कि 22 जनवरी वर्ष 2014 को स्व. सुधीर महतो का आकस्मिक निधन हो गया था। शुक्रवार को उनके पुण्यतिथि के अवसर पर ईचागढ़ के विभिन्न चौक चौराहे पर सुधीर महतो के तस्वीर पर माल्यार्पित कर झामुमो सहित अन्य दल के नेता व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं स्व. सुधीर महतो के पुत्री स्नेहा महतो और शिल्पी महतो ने अपने पुण्यतिथि के अवसर पर बढ़ते ठंड को देखते हुए चांडिल प्रखण्ड के चिलगु पंचायत अंतर्गत सैकड़ों ग्रामीणों को कम्बल का वितरण किया।

इस दौरान स्नेहा महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा में निरंतर विकास कार्य को गति देने का कार्य मेरे पिताजी ने किया था, जिसमें काफी हद तक अपने कार्यकाल के दौरान पिताजी को सफलता मिली थी अन्य बचे सभी कार्यों को इन दिनों मेरी माता सबिता महतो द्वारा किया जा रहा है। वहीं हमें भी उनसे प्रेरणा मिलती है जब जब कार्य करने का मौका मिला है सदैव ईचागढ़ के सर्वांगीण विकास को केन्द्र विंदू में रखकर कार्य किया जाता है और आगे भी निरंतर ऐसे कार्यों को शत प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य रखकर ही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *