Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पश्चिम सिंहभूम के खूंटपानी प्रखंड में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत प्रखंड खूंटपानी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रखंड स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनाहागा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय पाठक मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने सभा को संबोधित करते हुए सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। साथ ही पंचायती राज संस्थाओं की उपलब्धियां, ग्राम पंचायत की शक्तियों पर कार्रवाई की चर्चा सहित स्वच्छ सुजल गांव बनाने हेतु शपथ लिया गया। कार्यक्रम में प्रखंड समन्वयक पंचायत राज शासन कुंकल, प्रखंड समन्वयक आवास दुर्गा देवगम, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बबीता कुमारी, कनीय अभियंता अरुण बिरुली, गुरुचरण सोरेन एवं अन्य प्रखंड, अंचल कर्मी और पंचायत समिति सदस्य पांडु बोदरा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *