Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

दलमा पहुंचे राज्य के पर्यटन मंत्री, अभ्यारण में बनेगा ग्लास ब्रिज और रोपवे

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दलमा वन्य प्राणी अभ्यारण में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करोड़ रुपये की परियोजना का निरीक्षण किया । दलमा में प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण दलमा वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नया आयाम जुड़ने जा रहा है।

वन विभाग की ओर से दलमा की ऊंची चोटी पर ग्लास ब्रिज बनाने की तैयारी की जा रही है। घने जंगल से गुजरने वाला ग्लास ब्रिज प्रयटकों को रोमांच का अनुभव प्रदान करेगा। यह ब्रिज दलमा के शिव मंदिर के पास बनाया जाएगा। जिसको लेकर वन विभाग की ओर से दो चोटियों के बीच खाई से होकर ब्रिज बनाने की योजना तैयार की गई है।

विभाग की टीम ने पर्यटन मंत्री को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रोजेट दिखाया गया। दलमा में जल्द ही ग्लास ब्रिज बनेगी । जिसको लेकर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दलमा का दौरे किया। इस दौरान विधायक मगंल कालिंदी भी मौजूद थे। दलमा में परियोजना की मुख्य विशेषताएं , ग्लास ब्रिज ,मल्टी प्लेस गेस्ट हाउस एवं रोपवे भी बनाया जाएगा, जो पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *