Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला के निजी अस्पताल में हुआ थाईराइड का सफल आपरेशन, 5 साल से महिला थी परेशान

आदित्यपुर गंगोत्री हेल्थ केयर अस्पताल में लगातार 7वी बार थायराइड जैसे गंभीर रोग का सफल आपरेशन चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया। गंगोत्री हेल्थ केयर हॉस्पिटल सरायकेला ज़िला का इकलौता हॉस्पिटल है जहां गंभीर से गंभीर बीमारी का इलाज बहुत ही कम खर्च में होता है।

थायराइड सें ग्रसित 44 वर्षीय महिला का चार सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने पाँच घंटे की मेहनत से ऑपरेशन सफल रहा। जिसमे डॉ ए आर मंडल ,डॉ एस के दास ,डॉ साईं प्रकाश ,डॉ डी मूर्मू शामिल रहे। बागबेड़ा में निवास करने वाली सेबोती पात्रा थाईराईड जैसे रोग से पिछले 5 वर्षो से ग्रसित थी । गले में उल्टे हिस्से में प्रारंभ हुई समस्या दिन रात बढ़ती जा रही थी। कुछ खाने या पीने में दर्द का अनुभव होने से धीरे-धीरे खाने के प्रति लगाव को समाप्त करने लगा और शरीर कमजोर होने लगा।

ऐसी स्थिति में पीड़ित को परिजनों ने पहले कोल्हान के कई निजी अस्पताल में परीक्षण कर उन्हें ओड़िसा ले जाने की तैयारी कर रहे थे। मरीज़ को अन्य चिकित्सकों ने वेल्लौर ले जाने की सलाह दी थी मगर परिजन खर्च करने में असमर्थ थे। जिसके ऑपरेशन में लाखों रुपया का खर्च था। मगर अस्पताल में बहुत ही कम खर्च में उसका ऑपरेशन किया गया। डॉ एस के दास (सर्जन) द्वारा जाँच करने के बाद कोलकाता के ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ ए आर मंडल से संपर्क किया जिन्होंने पूरी टीम के साथ गंगोत्री हेल्थ केयर हॉस्पिटल में सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *