Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

CM योगी ने कहा था- मिट्टी में मिला देंगे

*यूपी:उमेश पाल हत्याकांड में शामिल रहा अतीक का करीबी मुठभेड़ में ढेर, CM योगी ने कहा था- मिट्टी में मिला देंगे*

प्रयागराज न्यूज़:-उमेश पाल हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सदन से यह आश्वस्त किया था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे.सोमवार को इसकी झलक भी देखने को मिली.पजानकारी के अनुसार प्रयागराज के नेहरू पार्क में अतीक गैंग से जुड़े बदमाश अरबाज का सोमवार को एनकाउंटर हो गया.बताया जा रहा कि उमेश पाल के हत्याकांड के दौरान अरबाज क्रेटा कार चला रहा था। जिस नेहरू पार्क में बदमाश का एनकाउंटर हुआ है, वह उमेश पाल के घर से करीब दो किमी दूर है.सोमवार को अरबाज पैशन प्रो बाइक से जा रहा था. मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी.इसी दौरान वह नेहरू पार्क पहुंच गया.जहां दोनों तरफ से फायरिंग हुई.एनकाउंटर में अरबाज को गोली लगी तो वहीं एसओजी टीम का भी एक सदस्य घायल हुआ है.अरबाज को एसआरएन ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई.

[videopress hFk5cpjs]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *