Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर के जामबनी गांव में खोला गया झारखंड का 31वां अपुर पाठशाला

सरायकेला जिला के अंतर्गत राजनगर प्रखण्ड, बड़ा सिजुलता पंचायत के जामबनी गांव में माताजी आश्रम हाता की ओर से बच्चे को बंगला भाषा की शिक्षा देने के लिए अपुर पाठशाला खोला गया। माताजी आश्रम का यह 21 वा और झारखंड में यह 31 वा अपुर पाठशाला है।

शंकर चंद्र गोप और जनमेजय सरदार ने मा सरस्वती की प्रतिकृति पर पुष्प देकर और धूप, दीप प्रज्वलित करके पाठशाला का उद्घाटन किया। सुनील कुमार दे ने सरस्वती संगीत प्रस्तुत किया। पूजा महतो ने अतिथियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वागत किया। सुनील कुमार दे ने गांव गांव में अपुर पाठशाला खोलने का उद्देश्य पर प्रकाश डाला और बांग्ला भाषा सिखाने बच्चे को प्रेरित करने के लिए पिता माता और अभिभावकों को अनुरोध किया।

शंकर चंद्र गोप ने बंगला भाषा को बचाने हेतु आगे आने के लिए और बच्चे को प्रोत्साहित करने के लिए जामबनी के लोगों को धन्यवाद दिया।जनमेजय सरदार ने माताजी आश्रम की ओर से अपुर पाठशाला के माध्यम से चलाए जा रहे बंगला भाषा सिखाने का अभियान की भूरी भूरी प्रशंशा की ओर बच्चे को शिक्षा पर ध्यान देने पर बल दिया। भवतारण मंडल ने कविता और संगीत के माध्यम से बंगला भाषा सीखने के लिए बच्चे को प्रेरित किया।

रविकांत भकत, अधिकार मित्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला खरसावां ने जिला विधिक सेवा के कार्य और कार्य प्रणाली के बारे में विस्तृत रूप से समझाते हुए इस अभियान में हर प्रकार की सहयोग करने की घोषणा की। विभीषन महतो ने भावी पीढ़ी को बंगला भाषा सीखाने के लिए माताजी आश्रम का प्रयास की सराहनीय की। मृणाल पाल ने सभी बंगभाषियो को आगे आकर इस महान कार्य में सहयोग करने के लिए आह्वान किया। माताजी आश्रम की ओर से बच्चे को निःशुल्क बंगला सीखने के लिए वर्ण परिचय पुस्तक दिया गया।

कुल 40 से ऊपर हर श्रेणी के बच्चे बंगला सिखने के लिए नामांकन किया। शंकर चंद्र गोप ने पहला बंगला क्लास लिया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन हिरण महतो ने दिया।प्रति रविवार को सुबह 9 बजे बच्चे को बंगला सिखाने का काम करेंगें मिनता महतो,मुकुंद महतो,रेणुका महतो और लखिन्दर महतो ने।इस अबसर पर नित्यानंद गोस्वामी, बलराम गोप,सनातन महतो,शरत महतो,राजेश महतो, गीता महतो,बिनीता महतो,दीपाली महतो,बालिका महतो, पिंकी महतो,सावित्री महतो,रेणुका महतो के अलावे विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राएं,माताएं,बहने और अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार दे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *