Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुकड़ु : अचानक रेलवे अंडरपास में भर गया पानी, बाल बाल बचे कार सवार, देखें VIDEO

कुकड़ु : सरायकेला खरसवां जिला के अंतर्गत चांडिल मुरी रेलखंड के बीच अचानक आए बारिश से बाकारकुड़ी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे द्वारा निर्माणाधीन अंडरपास में पानी भर गया है,जिससे गाड़ियों का आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई है,कल रात से हो रही बारिश के कारण इस तरह का जल जमाव हो गया है,ग्रामीण बताते है कि गांव से निकलने वाली पानी का बाईपास करने का उचित व्यवस्था नहीं होने एवं निकास नाली नहीं रहने के कारण इस तरह का जल का जमावड़ा हुआ।

अभी सावन महीना आने से पहले ही इस तरह का जल का लबालब भर जाना चिंता का विषय है,ज्ञात हो कि इस अंडरपास से होते हुए कुकड़ु मुख्य मार्ग से पुरानडी, पातकुम,चौका मुख्य मार्ग एन एच जाने का रास्ता है, बुधवार की सुबह एक से आ रहे कुछ रस्ते से अनजान राहगीर घुस गए और देखते ही देखते कार में सवार लोग बहने लगे थे जिससे ग्रामीणों ने जाकर बाल बाल बचाया गया। वहीं आ रहे चार बाइक भी बहने ही वाले थे कि ग्रामीणों ने आकर उन्हें भी बचा लिया।

काफी मशक्कत के बाद कार को किसी तरह से ग्रामीणों के मदद से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका है।अंडरपास में उचित निकास नली की व्यवस्था शीघ्र नहीं किए जाने पर थोड़ा बारिश होने से ही पानी भरा रहेगा और आना जाना पूर्ण रूप से बंद रहेगा एवं अंडरपास भी क्षतिग्रस्त होकर बहुत ही जल्दी गिर जाने का संभावना बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *