Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

4 अगस्त अंतिम श्रावणी सोमवारी को प्राचीन बाबा बुद्धेश्वर मंदिर में 49वें भंडारे की तैयारीयां पूरी

सरायकेला: प्राचीन बाबा बुद्धेश्वर मंदिर सरायकेला में प्रत्येक वर्ष की भांति4 अगस्त अंतिम श्रावणी सोमवारी के उपलक्ष्य में प्राचीन बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर में 49वें वार्षिक सार्वजनिक विशाल भंडारे की तैयारियां पुरी कर ली गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राचीन बाबा बुद्धेश्वर भक्त मंडल के मनोज कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि बाबा बुद्धेश्वर नाथ का मंदिर काफी पुराना सालों भर मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ रहता है। बाबा के दर्शन से ही भक्तों के मनों की मुराद पूरी होती है।

अंतिम सोमवारी के भंडारे में हजारों के संख्या में शिव भक्त बाबा का प्रसाद ग्रहण करते हैं इस वर्ष भी उन्होंने भक्तों से भंडारा ग्रहण निवेदन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *