Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जायसवाल समाज एवं जायसवाल महिला मंच ने ग्रीन हायड्रोजन की ओर लोगो को जागरूक किया

Jamshedpur : ज्ञानचंद जायसवाल की अध्यक्षता में जायसवाल समाज एवं जायसवाल महिला मंच ने ग्रीन हायड्रोजन की ओर लोगो को जागरूक किया झांकी की प्रस्तुति द्वारा।।हमारे माननिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभी तात्कालिक budget में 19,,714 करोड़ रुपए ग्रीन हायड्रोजन के विस्तार के लिए अलॉट किया है ।भारत ग्रीन हैडोज़न एवम उसके अवयव के उत्पादन का केंद्र बनना चाहता है ताकि दूसरे देशों पर ईंधन के लिए निर्भरता ख़तम हो जाए।ग्रीन हायड्रोजन का उपयोग उद्योग, घरेलू उपकरण, शिपिंग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, वायुयान इत्यादि में होता है।ग्रीन हायड्रोजन के उपयोग से शुन्य कार्बन का उत्सर्जन होता है हम पर्यावरण को प्रदूषित होने से काफी हद तक बचा सकते हैं।
समाज़ को इसके लिए प्रेरित किया।
जायसवाल समाज इसके पहले भी यातायात समस्या को दर्शा चुका है जिसमे 3 फ्लाईओवर की आवश्यकता को बताया था जिसमे से 2 फ्लाईओवर जमशेदपुर को मिल चुका है।जायसवाल समाज कई तरह से अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करने के लिए अग्रसर है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्ञानचंद जायसवाल,डॉ संतोष गुप्ता, बिपिन बिहारी,सुनीता जायसवाल, एकता जायसवाल,पंकजजी, ,राजेश जी,माधवी जी,मोनिका जी,नारायण जी, हेमंतजी ,सुनीता जी,रानी गुप्ता जी,सुनीता भगत शकुंतलाजी,अखिलेश जी,राज,अमित,विशाल,उर्मिला जी,संतोष जी ,प्रदीप जीने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *