Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ठगी का कारोबार एक बार फिर से सरायकेला में पनपता हुआ देखा जा रहा है।

सरायकेला। ठगी का कारोबार एक बार फिर से सरायकेला में पनपता हुआ देखा जा रहा है। और ऐसे ठगबाज बाहर से आकर विशेषकर घरेलू महिलाओं और युवतियों को टारगेट कर ठगने का काम कर रहे बताया जा रहा हैं। ऐसा ही एक मामला सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित राजबांध बस्ती में खलील अहमद नामक व्यक्ति के घर सामने आया है। जहां बीते बृहस्पतिवार की दोपहर तकरीबन 11:30 बजे दो लोग बाइक से आए। और घर के अंदर प्रवेश करते हुए महिला जेनी विभा उनकी पुत्री शमा परवीन से टाइल्स एवं मार्बल तथा सोने चांदी के सामानों की साफ-सफाई करने के पाउडर की बिक्री एवं प्रचार करने की बात कही। जिस पर उक्त दोनों ने महिला की चांदी की पाजेब को ऑन द स्पॉट चकमक तरीके से साफ कर दिखाया। जिसके बाद महिला जेनी विभा की सोने की चेन और उनकी बेटी शमा परवीन के सोने की अंगूठी को लेकर उक्त दोनों युवकों ने पाउडर के घोल वाली एक पैकेट में डालकर इसे 10 मिनट के बाद खोल कर देखने की बात कही। और दोनों युवक बाइक से जमशेदपुर की ओर चलते बने। 10 मिनट बाद पैकेट खोलने पर उसमें से कुछ पत्थर के टुकड़े और मिट्टी उन लोगों के हाथ लगे। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी घर में मौजूद शमा परवीन के पिता खलील अहमद को दी। खलील अहमद द्वारा उक्त दोनों युवकों की तलाश करते हुए इसकी शिकायत सरायकेला थाना पुलिस को की गई। जिसके बाद सरायकेला थाना पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *