कुचाई के ईचाहातु में अज्ञात अपराधियों ने एक महिला पर चलाया गोली
कुचाई के ईचाहातु में अज्ञात अपराधियों ने एक महिला पर चलाया गोली छानबीन पर जुटी पुलिस
खरसावां
कुचाई थाना क्षेत्र के ईचाहातु में अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े एक महिला को गोली मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई पहुंचाया गया। जहां से महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सरायकेला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। महिला पर गोली मारने की घटना दोपहर 3 बजे की है। जानकारी के मुताबिक कुचाई के छोटासेगोई पंचायत के ईचाहातु गांव की महिला दासमती गुंजा (30), पति अनिल गुंजा शुक्रवार को दोपहर 3 बजे खाना खाकर अपने आंगन में बैठी थी। इसी क्रम में अज्ञात अपराधी आए और महिला को एक गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी फरार हो गए। जबकि आनन-फानन परिजनों के द्वारा घायल महिला को कुचाई ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद महिला उन्हें सरायकेला रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार महिला के दाया छाती पर गोली लगी है। शरीर में गोली फसने के कारण महिला का पीठ फुल गया है।
विदित हो कि गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में दहशत बन गया। इधर कुचाई थाना प्रभारी विष्णु कुमार भोक्ता ने बताया कि महिला को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
