Categories

November 26, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पीडीजे सह अध्यक्ष डीएलएसए की अध्यक्षता मे न्यायिकपदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

सरायकेला-खरसावां, 25 नवंबर 2026, बुधवार (भाग्य सागर)

आगामी12.12.2026 को आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों एवं सफल आयोजन को लेकर आज सरायकेला में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।


बैठक के दौरान आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियों, मामलों के निष्पादन तथा आपसी समन्वय से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही, पात्र मामलों के सौहार्दपूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत को अधिक प्रभावी एवं आमजन के लिए सुलभ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।


बैठक में बिरेश कुमार, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, सरायकेला,ब्रज किशोर पाण्डेय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-I, सरायकेला, दीपक मलिक, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-II, सरायकेला,लूसी सोसेन तिग्गा, सी.जे.एम.-सह-सिविल जज (वरीय कोटि)-II-सह-ए.सी.जे.एम.-सह-सिविल जज (वरीय कोटि)-I, सरायकेला,तौसीफ मेराज, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां,


आशीष अग्रवाल, एस.डी.जे.एम.-सह-सिविल जज (कनीय कोटि)-सह-पी.एम.जे.जे.बी.-सह-प्रभारी न्यायाधीश,सरायकेलाधृति धैर्या, जे.एम.एफ. सी.-सह-अपर सिविल जज (कनीय कोटि), सरायकेला उपस्थित रहे।
12.12.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय एवं आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने पर बैठक में बल दिया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से पात्र मामलों का शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करते हुए आम नागरिकों को सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *