रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक
सरायकेला : समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त अध्यक्षता मे आगामी रामनवमी पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने कहा आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ रामनवमी पर्व मनायें। इस दौरान उन्होंने कहा की जिले मे 47 लाइसेंसी एवं 31 गैर लाइसेंसी अखाड़ा समिति है जिनमे कुछ समिति के द्वारा 30 एवं अधिकतम समिति के द्वारा 31 को जुलुस निकली जाएगी। उपायुक्त ने कहा रामनवमी के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्त किये जायेंगे। उन्होंने कहा की सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारी रामनवमी पूजा के दौरान विभिन्न लाइसेंसी, गैर लाइसेंसी अखाडा समिति द्वारा निकले जाने वाली जुलुस निर्धारित रूट लाइन तथा निर्धारित समयावधी मे ही सम्पन्न हो यह सुनिश्चित कराए। साथ ही किसी भी प्रकार से किसी धर्म या सम्प्रदाय को आहात करने वाले गाना ना बजाए जाए यह सुनिश्चित करे। सभी थाना प्रभारी रात्रि 10 बजे से लेकर प्रातः 6 बजे तक किसी भी प्रकार से लाउडस्पीकर एवं डीजे पर गाना बजाना ना हो यह सुनिश्चित करे।
उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को जुलूस के दौरान संवेदनशील क्षेत्र मे उपस्थित रहने तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलधिकारी एवं थाना प्रभारी को जुलुस के दौरान उपस्थित रह शांतिपूर्ण वातावरण मे पूजा सम्पन्न कराने के निदेश दिए। बैठक के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी विद्युत प्रमण्डल सरायकेला एवं आदित्यपुर को जुलुस के समयानुसार विधुत सेवा बाधित रखने, जुलुस समाप्त के पाश्चात्य विधुत सेवा बहाल करने तथा ऐसे क्षेत्र जँहा से जुलुस निकल रही है वैसे क्षेत्र मे बिजली के खम्भे मे लगी तार जो निचे की तरफ झूल रही है को दुरुस्त कराने के निदेश दिए।
