Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां प्रखंड अंतर्गत खरसावां सीएचसी में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक द्वारा

खरसावां प्रखंड अंतर्गत खरसावां सीएचसी में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय खरसावां विधायक श्री दशरथ गागराई जी, के साथ जिला के सिविल सर्जन विजय कुमार, विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ विभाग अनुप सिंहदेव, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न लगभग 16 स्टाल लगाए गए थे। स्वास्थ्य शिविर में प्रखंड के लगभग 250 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इससे पूर्व सभी अतिथियों फूलगुलदस्ता देकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक दशरथ गागराई जी ने कहा कि राज्य में चुनौतियां बहुत अधिक हैं, फिर भी इन चुनौतियों के बीच राज्य में हर क्षेत्र में अच्छे कार्य हुए हैं. खासकर कोविड-19 से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गई है. विधायक जी ने कहा कि विधानसभा में कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल आमदा 500 बेड का अस्पताल का मामला भी पिछले दिनों विधानसभा में उठाया। वही सरकार ने आश्वासन दिया कि 2024 तक इस अस्पताल को पूर्ण कर लिया जाएगा। इस दौरान मौके पर खरसावां की मुखिया साहिबा सुनीता तपे, जोजोडी पंचायत के पंचायत समिति अध्यक्ष अजीत प्रधान,जोजोड़ी के मुखिया मंगल जमुदा, खरसावां पंचायत समिति, अस्पताल के प्रभारी एवं अस्पताल के सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *