राजनगर : कोलावाडिया में कोर्णाक नवयुवक संघ के द्वारा 24 प्रहर श्री श्री अखंड हरिनाम- धुलट एवं महाप्रसाद के वितरण के साथ संपन्न
राजनगर प्रखंड के ग्राम कोलावाडिया में कोर्णाक नवयुवक संघ के द्वारा 24 प्रहर श्री श्री अखंड हरिनाम संकीर्तन दिनांक 27 मार्च 2023 सोमवार को धुलट एवं महाप्रसाद के वितरण के साथ संपन्न हुआ , इस दौरान राधा कृष्ण को भोग चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी । संकीर्तन के समापन पर सैकड़ों महिलाए -पुरुषों पूरे गांव में हरिनाम संकीर्तन कर , गांव का भ्रमण किया , इससे पूरा गांव भक्तिमय हो गया ।
अजीत राउत ने कहा कि गांव में हरि नाम संकीर्तन होने से गांव को सुख समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहती है । पंचभूत का बना हुआ शरीर तो एक दिन मिट्टी में मिल जाएगी , खाली हाथ आये हैं , खाली हाथ जाएंगे , केवल प्रभु का गुणगान ही साथ में रहेगा । योगदान देने वाले संकीर्तन मण्डलीया :- कोटशिला पुरुलिया अजीत दास , बाघमुण्डी पुरुलिया के गोवर्धन दास , मेदनीपुर के भानुमति दलाई महिला संकीर्तन मंडली , मेदिनीपुर के मिठुरानी धारा महिला संकीर्तन मंडली , बोकारो के माथुर ठाकुर , चंदनकियारी सरायकेला खरसावां के बिरू सिंह ईचागढ़ , सरायकेला खरसावां के राम लखन कोणार्क नव युवक संघ आदि शामिल थे । तीन दिनों तक कोलावडिया गांव उत्साह का महौल था । सभी श्रद्धालुओं को कमेटी की ओर से प्रसाद एवं चाय दिया गया । संकीर्तन को सफल बनाने में कोणार्क नव युवक संघ के सदस्यगण :- अजीत कुमार राउत , सत्यवान विषय ,धोजो नायक , अभिमन्यु राउत , रामनाथ राउत , गदाधर सामाल , पितोवासो राउत एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा ।
