Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भावना एवं आस्था के साथ मां मंगला ओषा की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई

राजनगर प्रखंड के ग्राम बिक्रमपुर में देवेंद्र मुखी , बुरुडीह में अशोक मुखी , विष्टु मुखी , डूमरडीहा में दीपक मुखी के घर में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी भक्ति भावना एवं आस्था के साथ मां मंगला ओषा की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई । कार्यक्रम के तहत भक्त श्रद्धालु परंपरिक गाजे-बाजे के साथ कलश लेकर तालाब में गए , वहा पूजा अर्चना कर पवित्र जल लेकर कलश यात्रा निकाली गई ,

कलश यात्रा के आगमन के दौरान जगह-जगह माता की परंपरिक शंख ध्वनि वह हुड़हुड़ी के साथ स्वागत करते हुए पूजा की गई । सभी महिलाएं कलश लेकर झूमते हुए पूजा स्थल पर पहुंचकर सभी श्रद्धालु पूजा-अर्चना किये , पूजा के दौरान नए फल-फूल , केन्दु , चाहर, आम, साल फूल मां मंगला देवी को चढ़ाए , मन्नत उतारने के लिए श्रद्धालुओं ने केला , नारियल चढ़ाएं एवं मुर्गा का बली भी दिया गया । महिलाये मां मंगला देवी से अपने परिवार वह गांव की सुख समृद्धि एवं रोग निवारण के लिए मन्नत मांगी ।


खरसावां के कुम्हार साई बाबू बारीक घर में मां मंगला का पूजा हर साल पूरे विधि विधान पूर्वक मां मंगला का पूजा होते आ रहा है हर साल आज के दिन मा मंगला पूजा के अवसर पर विशेष रुप से आज से 10 साल से मा मंगला की दर्शन के लिए पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय अपने धर्म पत्नी के साथ दर्शन करने पहुंचते हैं उन्होंने कहा मैं जब खरसावां का विधायक था उस दिन से इस मंदिर में आज के दिन मा मंगला पूजा मैं हर साल आता हूं मैं मां से प्रार्थना करता हूं खरसावां के जनता के ऊपर मां का आशीर्वाद बनी रहे यही मां के यहां कामना करता हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *