Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मलेरिया से बचाव के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया

कुचाई  : आज विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर कुचाई मुख्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाबुरू के सौजन्य से उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरुवां द्वारा विद्यालय परिसर, पंचायत मुख्यालय एवं आस पास मलेरिया से बचाव के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी डॉक्टर सुजीत कुमार मुर्मू द्वारा मलेरिया से बचाव के लिए नियमित मच्छरदानी का उपयोग करने, गंदगी का जमाव नहीं होने देने, डी डी टी छिड़काव आदि सावधानियों के विषय में विस्तार से बताया गया। तरूण कुमार सिंह द्वारा बच्चों एवं ग्रामीणों से अपील की गई कि कुचाई में मलेरिया का काफी प्रकोप है।

इससे बचाव हेतु सभी आवश्यक सावधानी बरतें। घर के आस पास सफाई रखें, छोटे गड्ढों को मिट्टी से भरें। टूटे बर्तनों, टायरों में जमा बारिश के पानी को फेंके। कार्यक्रम में दीनबंधु सिंह पात्र, कैलाश महतो, श्री मुर्मू जी, बुधन लाल मुंडा,कालेश्वरी सरदार आदि सम्मीलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *