Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आज उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरुवां में शिक्षक, अभिभावक, छात्र गोष्ठी आयोजित की गई

आज उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरुवां में शिक्षक, अभिभावक, छात्र गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अनेक बच्चों द्वारा अभिभावक के समक्ष उत्कृष्ट प्रर्दशन किया गया। ऐसे बच्चों और अभिभावकों को सबके सामने प्रोत्साहित किया गया।

Advertising-

बैठक को सम्बोधित करते हुए तरूण कुमार सिंह द्वारा आगामी वार्षिक परीक्षा की तिथियों की जानकारी दी गई। लू एवं गर्म हवाओं से बचाव की जानकारी देते हुए अभिभवकों को उनकी जिम्मेदारी बताई गई। वार्षिक परीक्षा के दौरान बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया। नए शैक्षणिक सत्र की जानकारी दी गई। अगले शैक्षणिक सत्र में यदि छिजित एवं अनामांकित बच्चे हैं तो उनका विद्यालय में अवश्य नामांकन कराया जाय ।

बैठक में उपप्रमुख सुखदेव सरदार, दीनबंधु सिंह पात्र, तरूण कुमार सिंह, शीतल प्रसाद, शिक्षक गण एवं अनेक गांव से काफी संख्या में अभिभावक सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *