Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ओडिया पत्रिका सिंहभूम का सरायकेला में हुआ विमोचन

सरायकेला ओड़िया भाषा एवं साहित्य के उत्थान तथा ओड़िया कला एवं संस्कृति के संरक्षण और विकास को लेकर उत्कल सम्मेलनी जमशेदपुर के बादल भुईंया द्वारा संपादित सिंहभूम पत्रिका का सरायकेला में लॉन्च और विमोचन किया गया।

Advertising-

इस अवसर पर पत्रिका के मुख्य संपादक बादल भुईंया सहित झारखंड रत्न युवा कवि ज्योति लाल साहू, प्रदीप कुमार साहू, अतनु कवि एवं आलोक कुमार साहू द्वारा संयुक्त रूप से सिंहभूम पत्रिका को लॉन्च करते हुए पत्रिका का विमोचन किया गया। मौके पर पत्रिका के मुख्य संपादक बादल भूईंया ने कहा कि ओड़िया भाषा को मूल रूप में जिंदा रखने और ओड़िया कला एवं संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से सिंहभूम पत्रिका का वार्षिक संस्करण जारी किया गया है।

जिसमें सिंहभूम क्षेत्र के ओड़िया बहुल पॉकेट क्षेत्र में इसकी लॉन्चिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि ओड़िया भाषा प्रेम से जुड़े सिंहभूम के लेखकों की रचना को पत्रिका में सम्मानीय स्थान दिया जा रहा है। साथ ही सिंहभूम के विभूतियों को सम्मानित करने का कार्य भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *