Sextortion रैकेट का भंडाफोड़:पति-पत्नी सहित 3 गिरफ्तार,ट्रांसपोर्टर से वसूले 60 लाख, 30 लाख की और डिमांड में धराया
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने सेक्सटॉर्शन का धंधा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुरुग्राम पुलिस ने सेक्सटॉर्शन करने वाले एक गिरोह के 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।यह तीनों एक ट्रांसपोर्टर को ब्लैकमेल कर 60 लाख रुपये वसूल चुके थे, जबकि 30 लाख रुपये की और मांग कर रहे थे।पीड़ित ने परेशान होकर पुलिस को शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को धर दबोचा है।जिसमें पति पत्नी भी शामिल है।गुरुग्राम पुलिस के शिकंजे में आये तीनों आरोपी मिलकर पहले पैसे वाले शिकार को ढूंढते थे, फिर उससे सेक्सटॉर्शन के रूप में लाखों करोड़ों वसूलते थे।

दरअसल अपने आप को तलाकशुदा बता कर आरोपी महिला ने एक ट्रांसपोर्टर से पहले दोस्ती की और फिर मिलने के बहाने अपने घर बुलाया।आरोप है कि ट्रांसपोर्टर की कोल्डड्रिंक्स में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अश्लील वीडियो बनाने के बाद आरोपी महिला ने अपने पति के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
पुलिस के अनुसार,अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ट्रांसपोर्टर से 60 लाख नगद, घर का फर्नीचर और काफी जवैलरी और क्रेटा गाड़ी वसूले चुके थे। लेकिन, इन तीनों की डिमांड लगातार बढ़ रही थी और एक बार फिर ट्रांसपोर्टर से 30 लाख नगदी की नई डिमांड कर दी।

पुलिस का दावा है कि आरोपी महिला पहले बैंक में काम करती थी और महज 31 साल की उम्र में ही बड़े सपने संजो कर अपने पति के साथ सेक्सटॉर्शन का रैकेट चलाना शुरू कर दिया।लोगों की नजरों से बचने के लिए उन्होंने एक और साथी को अपने साथ मिला कर ड्राई फ्रूट्स बेचने की कंपनी बनाई।हालांकि, तीनों का असली काम ड्राई फ्रूट्स बेचना नहीं था, बल्कि इस कंपनी की आड़ में तीनों सेक्सटॉर्शन का धंधा कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि महिला अपने पति तरुण और पृथ्वी पाल के कहने पर 30 लाख की और डिमांड कर रही थी। इससे परेशान को होकर आखिरकार ट्रांसपोर्टर पुलिस के पास पहुंच गया और गुरुग्राम पुलिस ने बुधवार को इन तीनों को धर दबोचा।अब गुरुग्राम पुलिस इन तीनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।ताकि सेक्सटॉर्शन के जरिये वसूली गई रकम और सामन की बरामदगी की जा सके।

Gurugram. The Gurugram police has busted a gang involved in the business of sextortion. The Gurugram police have arrested 3 men of a sextortion gang. All three had extorted Rs 60 lakh from a transporter by blackmail, while demanding another Rs 30 lakh. The victim complained to the police, upset. After which the police caught all three. In which husband and wife are also included. The three accused, who came under the clutches of Gurugram police, first used to find the victim with money, then used to collect lakhs of crores from him in the form of sextortion.
In fact, pretending to be a divorcee, the accused woman first befriended a transporter and then called her home on the pretext of meeting. It is alleged that the transporter mixed some intoxicants in his cold drinks and made an obscene video of him. After making obscene videos, the accused woman along with her husband started blackmailing the transporter.
According to the police, by threatening to make the obscene video viral, the accused had recovered 60 lakh cash, furniture of the house and a lot of jewelery and Creta vehicle from the transporter. But, the demand of these three was increasing continuously and once again made a new demand of 30 lakh cash from the transporter.
Police claim that the accused woman used to work in a bank earlier and started running a sextortion racket with her husband at the age of just 31 with big dreams. Together they formed a company to sell dry fruits. However, the real work of all three was not to sell dry fruits, rather all three were doing sextortion business under the guise of this company.
It is being told that the woman was demanding Rs 30 lakh more at the behest of her husband Tarun and Prithvi Pal. Distressed by this, the transporter finally reached the police and the Gurugram police arrested these three on Wednesday. Now the Gurugram police is preparing to produce these three in the court and take them on remand. So that the amount recovered through sextortion and Salmon can be recovered.
