जमशेदपुर के हिंदूवादी संगठन एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं की शीघ्र रिहाई की मांग को लेकर एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया
आज दिनांक 12 मई (शुक्रवार) सरायकेला अनुमंडल कार्यालय के समीप दुर्गा पूजा मैदान में जमशेदपुर के हिंदूवादी संगठन एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं की शीघ्र रिहाई की मांग को लेकर एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए माननीय बाबूलाल मरांडी ने कहा हमारी मांग है की घटना की निष्पक्ष जांच करवाई जाए, लेकिन प्रशासन और सरकार एकपक्षीय सोंच रखती है,अभय सिंह को सुबह 3 बजे आतंकवादियों की तरह से गिरफ्तार किया गया, ऐसा लगता है जैसे प्रशासन उनसे डरी हुई थी,अभी बताया गया यहां सरायकेला के एक 300 साल पुराने मंदिर पर प्रशासन की कुदृष्टि पर गई है, प्रशासन अब उस मंदिर का कागज दिखाने को कह रही है।
अगर हम चुप रहेंगे तो हेमंत सोरेन जिनका साथी कांग्रेस पार्टी है इनका हिंदू विरोध रुकने वाला नही।
रांची में दंगा हुआ पुलिस को गोली चलाना पड़ा,एक दंगाई घायल हुआ, सरकार उसके लिए एयर एंबुलेंस सुविधा मुहैया कराती है, सरकार ने आज तक उस दंगे पर आज तक कोई करवाई नही किया, यह सरकार दंगाइयों को संरक्षण देती है।

सरकार को जांच से क्या डर है ?
राज्य में लूट मचा हुआ है, अराजकता का माहौल है, सरकार दिल्ली,मुंबई के लोगो को राज्य के सभी संसाधन बेच रही है, बिकास के काम ठप्प पड़े है,सरकार शराब का व्यवसाय भी छत्तीसगढ़ के लोगो को सौप कर घोटाला कर रही है।यह लोग आदिवासियों के नाम पर राज करते है और उन्ही को लुटते है।
Advertisement-

उसके बाद सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष श्री दिनेशानंद गोस्वामी जी ने अपने संबोधन में कहा चार पन्नो के एफआईआर में शरारती तत्वों के नाम है, जिन्होंने पत्थर फेंका, जिन्होंने बम फेंका, उनका नाम दर्ज है लेकिन जेल में अभय सिंह और बाकी हिंदूवादी नेता हैं, इरफान अंसारी रोज राज्य का माहौल खराब करने वाला बयान देता है वह मुख्यमंत्री का चहेता बना हुआ है । ऐसा पहली बार हुआ होगा की ज्ञापन देने वाले को ही जेल भेज दिया गया है, इस हिंदू विरोधी, सरना विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है।
सभा को संबोधित करते हुए श्री जे.बी तुबित ने कहा अब सरना और सनातन को एक होना होगा, उन्होंने कहा देश में सबसे ज्यादा आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार होता है, उन्होंने कहा आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ की लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध लगा हो,
पूर्व मंत्री श्री बड़कुंवर गगराई ने अपने संबोधन कहा इस सरकार से भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नही है जेल जाने से हम नही डरते है,
आज के सभा को इनके अलावा भाजपा नेता श्री शैलेंद्र सिंह,श्री उदय सिंहदेव,श्री गणेश माहली,श्री रमेश हांसदा,श्री सुनील श्रीवास्तव,श्री लाल सिंह सोय ने भी संबोधन किया।
मंच संचालन राकेश सिंह ने किया,आज के कार्यक्रम में मीनाक्षी पटनायक, बास्को बेसरा,निर्भय सिंह,मनोज चौधरी,बॉबी सिंह,सतीश पूरी,सारथी महतो, हलधर नारायण जी, सतीश पूरी,अमिताभ सेनापति भी मंचासिन रहे।
साथ ही कार्यक्रम को संपन्न बनाने में
जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा,मनोज तिवारी,मुजाहिद खान,पंकज कुमार,सोहन सिंह,भोगेंद्र झा,अभिषेक आचार्या,राजू सिंह,ब्रह्मानंद झा,संजय सरदार,कृष्णा प्रधान,बिरेंद्र सिंह, बद्री दारोगा, होपना सोरेन,बीएन सिंह,सुशील सारंगी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
धन्यवाद
राकेश मिश्रा
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा सरायकेला खरसावां
