Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

संचालित जन वितरण प्रणाली की दुकानों का औचक निरीक्षण,राशन डीलरों में हड़कंप

सरायकेला जिला के आदित्यपुर में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्र में संचालित जन वितरण प्रणाली की दुकानों का औचक निरीक्षण किया. बताया गया कि उपरोक्त दुकानों द्वारा माह अप्रैल 2023 का वितरण काफी कम किया गया है.

जिसके कारण इन्हें पूर्व में स्पष्टीकरण करते हुए वितरण में आवश्यक सुधार लाने हेतु निर्देश दिया गया था, परंतु इनके द्वारा आदेशों की अवहेलना की गई है.इस दौरान सुरभि स्वयं सहायता समूह जन वितरण प्रणाली, श्री शीतल भूमिज जन वितरण प्रणाली, फकीरा भंडार जन वितरण प्रणाली एवं गांधीनगर महिला समिति जन वितरण प्रणाली के दुकानों में अनियमितता पाए जाने के कारण तत्काल निलंबित किए जाने की अनुशंसा कर दी है. साथ ही गुरुवार को निरीक्षण के क्रम में उक्त सभी दुकानें बंद पाए गए है. विभाग के इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के राशन डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है.माह अप्रैल 2023 का खाद्यान्न वितरण हेतु एक दिन शेष रह गया है, किंतु इनके द्वारा आज तक वितरण सही ढंग से नहीं किया गया है.

Advertisement-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *