कुचाई के बीआरसी में प्रखंड शिक्षा समिति सहायक अध्यापकों का हुआ बैठक
कुचाई के बीआरसी में प्रखंड शिक्षा समिति सहायक अध्यापकों का हुआ बैठक
खरसावां
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के सचिव के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा समिति में सहायक अध्यापकों के एक प्रतिनिधि को सम्मिलित करने को लेकर प्रखंड संसाधन केंद्र कुचाई में प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी की अध्यक्षता में सहायक अध्यापकों की एक बैठक आयोजित की गई। बता दें कि सहायक अध्यापक हेतु प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकार का गठन किया जाना है ।स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के अनुसार प्राथमिक स्तर वर्ग 6 से 8 के लिए चयनित सहायक अध्यापक के लिए चयनित प्रशासनिक एवं अनुशासनिक प्राधिकार प्रखंड शिक्षा समिति के अधीन होगा। बता दें कि सरकार द्वारा सहायक अध्यापकों के मानदेय में प्रतिवर्ष 4 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी किया जाना है। अध्यापकों के संतोष प्रद सेवा की पुष्टि पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर गठित कमेटी के अनुमोदन के उपरांत ही मानदेय वृद्धि का लाभ सहायक अध्यापकों को मिल सकेगा। प्रखंड स्तरीय समिति में प्रखंड प्रमुख जबकि पंचायत स्तर पर गठित समिति में मुख्य अध्यक्ष होंगे।
Advertisement –

बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजाता कुजूर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी अंबुजा राज लक्ष्मी प्रखंड साधन सेवी मिहिर कुमार दास पदमलोचन महतो लेखापाल कृष्णा मोहन महतो आदि उपस्थित थे।
