Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला छऊ की प्राचीन संस्था श्रीकला पीठ ने जयंती पर लीजेंड ऑफ मॉडर्न छऊ कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव को किया नमन।

सरायकेला छऊ की प्राचीन संस्था श्रीकला पीठ ने जयंती पर लीजेंड ऑफ मॉडर्न छऊ कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव को किया नमन।

सरायकेला। राजबाड़ी स्थित प्राचीन श्रीकला पीठ के कलाकारों द्वारा आधुनिक छऊ नृत्य के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव की 127वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस अवसर पर संस्था के सचिव शिक्षाविद नीलांबर सिंहदेव ने कहा कि कुंवर साहब आधुनिक छऊ नृत्य के जनक, उत्कृष्ट नृत्य रचनाकार तथा उत्कृष्ट छऊ निर्देशक थे। छऊ नृत्य को विश्वप्रसिद्ध करने में उनका सबसे बड़ा योगदान रहा। सरायकेला में फिलहाल घोषित दोनो उत्कृष्ट विद्यालय नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय, जो उनके पिताजी के नाम से है। जबकि केभीपीएसडीएसएस बालिका उच्च विद्यालय उनके ही नाम से है। इससे स्पष्ट होता है कि केवल कला के क्षेत्र में ही नही बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उनके परिवार का अहम भूमिका रहा है।

Advertisement –

मौके पर कलापीठ के निर्देशक काली प्रसन्न सारंगी, सह सचिव भीष्म कैबर्ट, कोषाध्यक्ष पप्पू सामंत, तरुण भोल, निवारण महतो, श्रीधर सिंहदेव, भोला महांती, सिद्धू दरोगा, रवि मोदक, अमित साहू, सनत साहू सहित कई कलाकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *