भीषण गर्मी में सरकारी स्कूल खुल जाने के कारण एक छात्रा अस्पताल में भर्ती
भीषण गर्मी से 9 वर्षिय छात्रा की नाक से निकल आया खून,राजनगर सीएचसी में चल रहा इलाज
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला के राजनगर प्राथमिक विद्यालय गमदेसाई में कक्षा4 में पढ़ रही 9 वर्षिय छात्रा माधुरी टुडु की नाक से खून निकल आया,और बेहोश हो गई।जिसे स्कूल के शिक्षक ने बच्ची के माता पिता को फोन से सूचित कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर पहुंचाया जहां बच्ची का इलाज चल रहा है।बता दें कि 9 वर्षिय माधुरी टुडु राजनगर पंचायत की मुखिया श्रीमती राजो टुडु की बेटी है।वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगन्नाथ हेम्ब्रम ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण बच्ची के नाक से खून निकल आया,और वह बेहोश हो गई।वहीं इस घटना के बाद प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है कि इन दिनों भीषण गर्मी पढ़ रही है। टेंप्रेचर लगभग 41 से 42 डिग्री सेल्सियस है।और ऐसे में सरकारी स्कूलों को खोल दिया गया है।ऐसी भीषण गर्मी में जहां बड़े बूढ़े तक घर से नही निकलते,वहां स्कूल खुल जाने के कारण छोटे छोटे स्कूली बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है।और ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही है।
