अशोका स्पोर्ट्स एकेडमी के ट्रायल कैप के दुसरे फेज में 37 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 17 चयनित
अशोका स्पोर्ट्स एकेडमी के ट्रायल कैंप के दुसरे फ़ेज़ में ३७ खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ। इस ट्रायल कैंप में से कुल 50 खिलाड़ियों का चयन हुआ जिनका फ़ाइनल चयन 3 दिवसीय शिविर में कुल 24 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा यह चयन आगामी 9-11 जून तक कुचाई के विरसा मुंडा स्टेडियम मैं चलेगी आज के चयन समिति में कोच युगल प्ुरती अनुराग सोय एवं बिजय दिग्गी रेफ़री की भूमिका में कृष्णाऔर अभिमन्यु थे।
Advertisement –

इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित अशोका स्पोर्ट्स एकेडमी के सचिव सत्यनारायण प्रधान ने कहा कि खरसावां कुचाई के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है यहां के खिलाड़ियों के अवसर मिला तो राज्य राष्ट्र से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल टीम के खिलाड़ी बनकर गांव राज्य एवं देश का नाम रोशन करेगी उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सिर्फ खेल तकनीकी का सही प्रशिक्षण दिया जाए फीफा के नियमों को बताया जाए और इनके लिए सरकार समुचित व्यवस्था करें तो यह बहुत आगे बढ़ सकती है
