दो बच्ची भटकती हुई पंचायत ऊलीराजाबासा,गाँव गालुबासा,भटकती हुई पंचायत मुखिया नंदिनी बानरा के पास पहुँची,
पश्चिम सिंहभूम जिला, प्रखंड खूंटपानी, में दो बच्ची भटकती हुई पंचायत ऊलीराजाबासा,गाँव गालुबासा,भटकती हुई पंचायत मुखिया नंदिनी बानरा के पास पहुँची, बच्ची बंगाल से अपने दोस्तों के साथ चाईबासा पहुंची थी।
कुछ दोस्त मंझरी प्रखंड के रोलाडी गाँव के थे,जो अपने गांव चले गए,ये दो बच्ची अपने दोस्त के यहाँ जाने के क्रम में खूंटपानी प्रखंड में भटक गईं, ये दो बच्ची बंगाल में ही छोटी से बड़ी हुई है।गाँव का नाम बता नही पा रही है।मौके पर प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को मुखिया द्वारा फोन से सम्पर्क किया गया, प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा सूचना पाते ही स्थल पर पहुँच कर इन दो बच्ची का संज्ञान लिया नाम और पता इन बच्चियों से पूछा गया,बड़ी बच्ची का नाम रायमुनि पुरती वर्ष 18 साल,पिता स्वर्गीय मंगल पुरती माता मानी पुरती, छोटी बच्ची सोना मुनी हेम्ब्राम पिता का नाम पता नही माता का नाम लक्ष्मी हेम्ब्राम, बड़ी बच्ची ईटा भट्टा में काम करती है,और छटवां क्लास तक पड़ी है।ये दोनों आदिवासी समुदाय से है,और पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत की ही हो सकती है,गाँव के नाम बता नही पा रही है।इन दो बच्ची किसी मानव तस्करों के शिकार ना हो इस लिए चाइल्डलाइन, CWC चाईबासा, पड्राशाली थाना, को प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने सूचना दिया,चाइल्डलाइन को सूचना मिलते ही इन दो बच्चियों को रेस्क्यू कर लिया गया है चाइल्डलाइन चाईबासा के द्वारा।मौके पर मुखिया नंदिनी बानरा ने इन बच्चियों को अपने शरण में ले कर अपने घर पर खाना खिलाया।और ग्रमीणों का भी इन बच्चियों के प्रति सहयोग रहा,उम्मीद करते है जिला प्रशासन से इन बच्चियों को अपने माता पिता से मिलने का प्रयास करेंगें।ताकि मानव तस्करों से बच सके।अगर इन बच्चियों को कोई महाशय पहचानते है तोह चाइल्डलाइन, CWC चाईबासा से संपर्क कर सकते हैं।
