Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

60-40 नियोजन नीति के विरोध में छात्र संघ ने खरसावां में दुकानों को किया बंद 60-40 नाय चलतो मादल बजाकर हेमंत सरकार पर जमकर किया नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन

खरसावां झारखंडी भाषा का ध्यान संघर्ष समिति एवं संयुक्त झारखंड स्टूडेंट यूनियन के आवाहन पर राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए 60-40 नियोजन नीति के विरोध में झारखंड बंद के दूसरे दिन खरसावां के खेरसे मुंडा चौक पर प्रदर्शनकारियों ने रविवार की सुबह से ही खरसावां के सभी दुकानों को बंद रखा साथ ही खरसावां सरायकेला चाईबासा व कुचाई मुख्य मार्ग को जाम रखा। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र संघ ने 60-40 नाय चलतो कैसे लिया झारखंड लड़के लिया झारखंड हेमंत सरकार होश में आओ सरकार की मनमानी नहीं चलेगी। हेमंत सरकार छात्रों की भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करो जैसे नारे लगाए.इस दौरान माल वाहक गाड़ियों की कतार बढ‌ गई। बस नहीं चली आमजनों को सफर करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही मौके पर चौक चौराहा पर पुलिस भी मौजूद रहे। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान किसी तरह के कोई हिंसक घटना को अंजाम नहीं दिया। करीब 10 घंटा प्रदर्शन करने के बाद शाम को प्रदर्शन बंद हुआ।धीरे-धीरे दुकानदार अपने दुकान खोलें मालूम हो कि राज्य सरकार द्वारा लाए गए 60-40 नियोजन नीति को लेकर लगातार छात्र संगठनों का विरोध जारी है। उनका कहना है। कि इस नीति के लागू होने से यहां के स्थानीय एवं मूलवासियों के अधिकारों का हनन हो रहा है। जिसका वे कभी समर्थन नहीं करेंगे।और लगातार विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। राज्य सरकार 60- 40 नियोजन नीति लागू कर छात्रों को लॉलीपॉप पकड़ा कर उनकी भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। छात्र संघ ने भीख के लिए लड़ाई नहीं लड़ रही है।बल्कि अपने हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *